Delhi Meerut Expressway दो दिन के लिए बाधित; मेरठ से दिल्ली जाने वाले नोट कर लें नया रूट, पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन

Delhi Meerut Expressway Diversion Route: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर लालकुआं पुल के पास सड़क मरम्मत के चलते 6 और 7 जून 2026 को रूट डायवर्जन लागू किया गया है। मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को IMS डासना से NH-9 पर भेजा जा रहा है। यात्रा से पहले पूरा ट्रैफिक अपडेट और पुलिस हेल्पलाइन नंबर यहां देखें।

Delhi Meerut Expressway Traffic Diversion: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। एक्सप्रेसवे पर सड़क मरम्मत के बड़े कार्य के चलते मेरठ से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन पर सात किलोमीटर के हिस्से में वाहनों का संचालन दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह पाबंदी आज यानी शनिवार (6 जून) सुबह 7 बजे से लागू हो गई है, जो रविवार (7 जून) देर रात तक जारी रहेगी। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को जाम और असुविधा से बचाने के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Traffic Diversion Today

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाधित रहेगा ट्रैफिक

जानिए कहां से बंद है रास्ता?

DCP ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, NHAI ने एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 21.460 के पास लालकुआं पुल के आसपास सड़क सुधार और सुदृढ़ीकरण का काम ठेकेदार को सौंपा है। इस काम को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आईएमएस (IMS) डासना से लेकर एबीईएस (ABES) कॉलेज के बीच मुख्य एक्सप्रेसवे की सड़क को वाहनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक किया गया है। इस दौरान मेरठ और हापुड़ की तरफ से आकर दिल्ली जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को आईएमएस कॉलेज के पास से ही वैकल्पिक मार्गों (डायवर्जन) की ओर मोड़ा जा रहा है।

End of Feed