दिल्ली में नेहरू विहार के वर्धमान मॉल में अवैध लाइब्रेरी पर चला MCD का हथौड़ा, किया सील

MCD Seals Illegal Library Delhi: दिल्ली के नेहरू विहार स्थित वर्धमान मॉल में चल रही अवैध लाइब्रेरी पर MCD ने बड़ी कार्रवाई की है। एमसीडी ने लाइब्रेरी को सील कर दिया है।

उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जर्जर हालत में खड़ी वर्धमान मॉल की बिल्डिंग में चल रही दो लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर पर एमसीडी (MCD) ने सीलिंग की कार्रवाई की।आरोप है कि इन लाइब्रेरियों में फायर सेफ्टी से जुड़े जरूरी इंतजाम नहीं थे-न पर्याप्त एग्जिट गेट और न ही आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता।

mcd seal library

AI Image

कई जगह कम स्पेस में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते मिले। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके की हैं, जहां जर्जर हालत में खड़ी वर्धमान मॉल की बिल्डिंग के अंदर चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर पर नगर निगम का एक्शन देखने को मिला, एमसीडी की टीम ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली लाइब्रेरियों को सील कर दिया।

End of Feed