दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे 2,500, जानें किन महिलाओं को मिलेगा लाभ; 1 अगस्त से आवेदन शुरू

दिल्ली लक्ष्मी योजना के आवश्यक दस्तावेज पात्रता की डिटेल्स: दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना के लिए आय, उम्र, बिजली खपत और अन्य पात्रता शर्तें तय की गई हैं। आवेदन 1 अगस्त से शुरू होंगे।

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, योजना के लिए कई पात्रता और अपात्रता की शर्तें भी तय की गई हैं, जिनके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं इसका लाभ नहीं ले पायेंगी

Yojana for women

सांकेतिक फोटो

योजना की शर्तों के तहत तीन से अधिक जीवित बच्चों वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अनुमान है कि दिल्ली के सबसे गरीब तबके की करीब 15 प्रतिशत महिलाएं केवल इस शर्त के कारण योजना से बाहर रह सकती हैं। सरकार ने फिलहाल इस योजना को तीन साल के लिए मंजूरी दी है। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार इसमें संशोधन किया जा सकता है।

End of Feed