दिल्ली में 'लखपति बिटिया योजना' का आगाज; राष्ट्रपति मुर्मू कल करेंगी शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा बड़ा फंड

दिल्ली सरकार की 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' का औपचारिक शुभारंभ कल यानी सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करने जा रही हैं। इस योजना के तहत बेटियों के नाम पर 56,000 जमा किए जाएंगे, जो 21 वर्ष की आयु में₹1 लाख से अधिक हो जाएंगे। जानते हैं इस योजना के बारे में।

Delhi News: महिलाओं और बालिकाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना पर आधिकारिक मुहर लगने जा रही है। कल यानी सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली’ आयोजित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगी।

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana

सोमवार को राष्ट्रपति करेंगी शुभारंभ

दिल्ली लखपति बिटिया योजना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदलते समय और उच्च शिक्षा की बढ़ती लागत को देखते हुए बालिकाओं के लिए प्रभावी और भविष्य को देखते हुए योजना बनाने की आवश्यकता थी। इसी सोच के साथ लाडली योजना को विस्तारित और सुदृढ़ रूप में ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ के रूप में पुनर्गठित किया गया है। पूर्व संरचना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र बालिका के नाम पर संस्थागत जन्म होने पर 11,000 रुपए और घरेलू जन्म होने पर 10,000 रुपए जमा किए जाते थे।

End of Feed