दिल्ली का मौसम (8 April 2026) Delhi Weather Today: गर्मी गायब, ठंडी हवाओं का राज! दिल्ली-NCR में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम कूल-कूल हो गया है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज भी राजधानी में मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज का मौसम (8 April 2026): दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पिछले हफ्ते जहां धूप की तपिश परेशान कर रही थी, वहीं अब बादलों ने आसमान को ढक लिया है और बारिश के कारण गर्मी लगभग गायब हो गई है। मंगलवार को राजधानी में सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। दिनभर यहां रुक-रुककर बारिश होती रही, साथ ही हवाओं के बहाव ने मौसम को कूल-कूल बना दिया। जिसके कारण कुछ लोगों को सुबह के समय सिहरन का भी एहसास हुआ, जैसे अप्रैल नहीं बल्कि फरवरी का महीना चल रहा हो। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आए इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को वजह बताया है। आज भी राजधानी में तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश का मौसम थमने के बाद गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी और तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है।

Delhi Weather Today- AI

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम (AI Image)

दिल्ली-NCR में 8 अप्रैल को कैसा मौसम रहेगा (Delhi Weather Today)

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भी मौसम ठंडा बना हुआ है, गर्मी का नाम-ओ-निशां भी महसूस नहीं हो रहा है। हालांकि सुबह के समय बारिश दर्ज नहीं की गई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिसके बाद एक बार फिर यहां काले बादल डेरा डाल लेंगे और तेज हवाओं संग बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed