Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 72 घंटे सावधान...आज से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू! पढ़े IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 Jan2026: दिल्ली में आज से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाओं से ठिठुरन का एहसास भी बढ़ेगा।

दिल्ली में आज का मौसम (31 Jan2026): दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से मौसम यू-टर्न लेने वाला है। आज से राजधानी में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। अगले तीन दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं संग बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। हिमालय में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे मैदानी इलाकों में ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

delhi Weather

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैष एनसीआर के शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed