दिल्ली का मौसम (25 May 2026) Delhi Weather Today: गर्मी के टॉर्चर के बीच दिल्ली में बारिश की एंट्री, वॉर्म नाइट ने तोड़ा रिकॉर्ड? पढ़ें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 May 2026: दिल्ली में लू और भीषण गर्मी के प्रकोप से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज का मौसम (25 May 2026): दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। जहां दिन में तो सूरज आग उगल ही रहा है, लेकिन रात में भी गर्म हवाओं के थपेड़े और तपिश से राहत नहीं मिल रही है। इस भीषण गर्मी के बीच मौसम जल्द ही करवट बदलने वाला है और बारिश की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 मई के बीच राजधानी में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आज भी छिटुपट बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Delhi Weather (7)

दिल्ली में अगले 3 दिन लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज धूप निकलेगी और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। शाम को तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में अगले 3 दिनों तक हीटेवव की स्थिति बनी रहेगी। जिसे देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके बाद 28 मई से बारिश के आसार हैं। जिससे तापमान में लगभग 6-7 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

End of Feed