दिल्ली का मौसम (25 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में प्री-मानसून का असर, बार-बार बदल रहा मौसम, जानें आज कैसा रहेगा हाल

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 June 2026: दिल्ली में बुधवार शाम को तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आज भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज का मौसम (25 June 2026): दिल्ली के मौसम में लगातार उलटफेर का सिलसिला जारी है। कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी आंधी-बारिश देखने को मिल रही है। बुधवार शाम को भी राजधानी में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कई जगहों पर आंधी भी चली। जिसके बाद बारिश का सिलसिला भी देखने को मिला। जिसके बाद कई इलाकों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Delhi Weather

दिल्ली में 25 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। दोपहर या शाम के समय तेज आंधी भी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

End of Feed