दिल्ली में आज का मौसम (25 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में ठंड एक बार फिर लौट आई है। बारिश के बाद ठिठुरन का एहसास बढ़ गया है। सर्द हवाओं से भी सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है। बारिश से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। राजधानी में अगले हफ्ते भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। एक बार फिर यहां बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। वहीं गणतंत्र दिवस पर इस बार दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल इस दिन बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा कहीं-कहीं छाया रह सकता है।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई जा रही है। जिससे सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में जनवरी के आखिरी सप्ताह में ठंड बनी रहेगी। हालांकि इस पूरे सप्ताह मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आ सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा दिल्ली का मौसम
IMD के अनुसार दिल्ली के मौसम पर 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसके कारण राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकता है। शाम के समय भी एक-दो स्थानों पर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
