दिल्ली का मौसम (18 Jan 2026) Delhi Weather Today: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Jan 2026: दिल्ली में इन दिनों 5 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत है। लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज का मौसम (18 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर इन दिनों घने कोहरे की चादर में कैद है। सुबह के समय इतना घना कोहरा छा रहा है, कुछ दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा है। शनिवार को भी राजधानी में ऐसा ही आलम देखने को मिला। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई। जिसके कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। दिल्ली में ठंड भी जबरदस्त पड़ रही है। सुबह-शाम सर्द हवाओं के कारण लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है। हालांकि दिन में फिलहाल धूप निकलने के कारण ठंड से राहत बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है।

Delhi Fog (1)

दिल्ली में बेहद घना कोहरा (ANI)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन में कोहरा छंट जाएगा। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं। जिस कारण दिन में धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed