शहर

दिल्ली का मौसम (16 April 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में लू जैसे हालात, आज 40 डिग्री पार पहुंचे तापमान; कब मिलेगी गर्मी से राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 April 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी बढ़ने के साथ ही तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से लू जैसी स्थिति बन रही है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम (AI Image)

दिल्ली में आज का मौसम (16 April 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-NCR में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। सूरज की तल्खी भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे दिन में घर से बाहर निकलना भी अब मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय कई इलाकों में गर्म हवाएं भी बह रही हैं, जिससे लू जैसी स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में भी राजधानी में गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है, बल्कि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जिसके कारण भीषण गर्मी परेशान कर सकती है।

दिल्ली में 16 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ ही रहने का अनुमान है। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। दिनभर तीखी धूप निकली रहेगी, जो तेज गर्मी का एहसास कराएगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रात का तापमान भी 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में 41 डिग्री पहुंचेगा पारा

दिल्ली-NCR में 22 अप्रैल तक मौसम मुख्यत: साफ ही बने रहने की संभावना है। लेकिन कभी-कभी बादलों की आवाजाही के भी आसार हैं। लेकिन इससे बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दिल्लीवासियों को सता रही गर्म हवाएं

दिल्ली-NCR में बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप भी निकली रही, साथ ही गर्म हवाएं चलने से लू जैसा एहसास हुआ। दिन में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग छाते और स्टॉल के साथ नजर आए। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस दौरान पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article