शहर

दिल्ली का मौसम (15 April 2026) Delhi Weather Today: गर्मी से बेहाल दिल्लीवासी! NCR में झुलसाएगी तेज धूप, 41°C तक पहुंचेगा तापमान

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी सताने लगी है। कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (15 April 2026): दिल्ली-NCR में अप्रैल में ही सूरज आग उगलने लगा है। जिसके चलते तापमान भी तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। दिन में अब गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। जिससे तपिश का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दो दिन बाद तापमान 41 डिग्री तक सकता है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। बारिश का मौसम थमने के बाद से यहां तेजी से मौसम बदला है। अप्रैल की शुरुआत में जहां बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था, वहीं अब तेज गर्मी परेशान कर रही है।

दिल्ली में 15 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Delhi Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा, दिन में तीखी धूप निकली रहेगी। जिससे तेज गर्मी का एहसास होगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आज फरीदाबाद में सबसे अधिक गर्मी सताने वाली है, यहां अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया जा सकता है। यहां सुबह का पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में मौसम एक जैसा ही रहने वाला है, साथ ही तापमान भी आसपास ही दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान कहीं भी बादल छाने या बारिश होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

IMD के अनुसार आगामी 5 दिनों तक राजधानी में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कभी-कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है, लेकिन कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। 16 अप्रैल को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

17 अप्रैल को दिल्ली में 40 डिग्री पार जाएगा तापमान

17 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार पहुंचने की संभावना है। इस दिन भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, हालांकि इससे गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। 19 और 20 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article