शहर

दिल्ली में दबंगई की हद! शराब पीने से रोकने पर ब्रिगेडियर और बेटे पर हमला; आर्मी ने मांगी सख्त जांच

दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ मारपीट के मामले में सेना ने जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक जगह पर शराब पीने से रोकने पर 7-8 लोगों ने उनपर हमला किया था।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi News:साउथ दिल्ली के वसंत एन्क्लेव से एक सेवारत ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को सार्वजनिक जगह पर शराब पीने से रोका था, जिसके बाद 7-8 लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस पर देर से कार्रवाई का आरोप लगा है। सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

शराब पीने से रोकना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हुई, जब ब्रिगेडियर अपने बेटे के साथ टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। तभी उन्होंने एक कार में बैठे दो लोगों को शराब पीते देखा। जिसका उन्होंने विरोध किया, तो उनके कहासुनी हो गई और मामला अचानक बढ़ गया। आरोप है कि उन लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद 7-8 लोगों ने मिलकर ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ मारपीट की। इस हमले में दोनों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि ब्रिगेडियर के बेटे को गंभीर चोटें लगीं, जबकि अधिकारी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। आरोप है कि पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज नहीं की और उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता भी नहीं मिली। बाद में दोनों घायलों को सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस मामले को भारतीय सेना ने गंभीरता लेते हुए कहा है कि सैन्य पुलिस की टीम को अधिकारी की मदद के लिए भेजा गया है और दिल्ली पुलिस से त्वरित जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है। हालांकि, परिवार के लगातार प्रयासों के बाद एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article