दिल्ली का मौसम (12 Jan 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में धूप भी बेअसर! ठंड ने बढ़ाई टेंशन, कोल्ड डे को लेकर IMD की चेतावनी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 Jan 2026: जनवरी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेज धूप के बावजूद तापमान में भारी गिरावट से ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी करते हुए कोल्ड डे की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में शीतलहर और घने कोहरे से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज का मौसम (12 Jan 2026): जनवरी की शुरुआत होते ही दिल्ली और एनसीआर में ठंड ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और पारा करीब 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालात ऐसे रहे कि तेज धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन महसूस होती रही। इसी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और आज दिन भर बेहद ठंडे मौसम (कोल्ड डे) की संभावना जताई है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

बीते 24 घंटों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे (-3.1 से -5.0 डिग्री), कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6 से -3.0 डिग्री) और बाकी हिस्सों में लगभग सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री) रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न रहा—कहीं यह सामान्य से काफी अधिक (3.1 से 5.0 डिग्री), कहीं सामान्य से थोड़ा अधिक (1.6 से 3.0 डिग्री), कुछ जगहों पर सामान्य से कम (-1.6 से -3.0 डिग्री) और शेष क्षेत्रों में सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री) के आसपास दर्ज किया गया।

End of Feed