दिल्ली का मौसम (1 April 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में मार्च में रिकॉर्ड बारिश, फिर भी गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड; जानें अप्रैल के पहले दिन मौसम का हाल

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण अप्रैल माह की शुरुआत आज कूल-कूल वेदर के साथ होने वाली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में रुक-रुक कर बारिश हुई। क्या आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

दिल्ली में आज का मौसम (1 April 2026): दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह के समय धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। वहीं शाम को बारिश होने से फिर मौसम ठंडा हो जा रहा है। मार्च के आखिरी दिन रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले तीन सालों में मार्च में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई। इसके बावजूद यह महीना पिछले चार सालों में सबसे गर्म रहा। मार्च में औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले इस माह में 2022 में औसत अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। यह चार सालों में दिल्ली का सबसे प्रदूषण महीना भी रहा।

Delhi Weather (3)

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल (AI Image)

दिल्ली में 1 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में फिलहाल एक-दो दिनों के लिए बारिश पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी के चलते दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल देखने को मिल सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed