दिल्ली का मौसम (09 Jan 2026) Delhi NCR Weather Today: कड़ाके की ठंड से कांप रही दिल्ली, 12 जनवरी तक राहत नहीं; जानें IMD का पूर्वानुमान

दिल्ली का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंडी हवाओं, कोहरे और शीत लहर के चलते दिन-रात सर्दी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आने वाले दिनों में भी तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है और ठंड का दौर जारी रह सकता है। तो आइए जानें आज दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम का हाल

दिल्ली में आज का मौसम (09 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। तेज ठंड, घने कोहरे और शीत लहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन अत्यधिक सर्दी महसूस की गई, वहीं गुरुवार को भी ठंड और कोहरे से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।

Delhi Weather Today

दिल्ली का मौसम

इस दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्यतः 14°C से 17°C के बीच और न्यूनतम तापमान 5°C से 6°C के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में सामान्य से कम रहा, जहां विचलन लगभग –1.6°C से 3.0°C तक दर्ज किया गया, जबकि शेष दिल्ली में यह सामान्य सीमा (–1.5°C से 1.5°C) के भीतर रहा। अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम (–3.1°C से –5.0°C), कुछ जगहों पर सामान्य से कम (–1.6°C से –3.0°C) और बाकी क्षेत्रों में सामान्य के आसपास रहा।

End of Feed