दिल्ली का मौसम (08 Feb 2026) Delhi Weather Today: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम ठंड का आलम; क्या दिल्ली से विदा होने लगी सर्दी या फिर बदलेगी मौसम की चाल?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Feb 2026: दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही सर्दी भी कम हो रही है। आइए जानते हैं कि आज कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम (08 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर का मौसम ट्रांसिजशन फेज में है। यह धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। कोहरे का प्रभाव भी काफी कम हो गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा ही कहीं-कही देखने को मिल रहा है। आसमान साफ होने से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही मौसम में अब गर्माहट का एहसास भी होने लगा है। फिलहाल दिल्ली में सिर्फ सुबह-शाम ही ठंड का मौसम बना हुआ है। वहीं वायु प्रदूषण की बात करें तो राजधानी में एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 227 दर्ज किया गया। हालांकि आज सुबह एयर क्वालिटी में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है। सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 196 दर्ज किया गया, यह मध्यम श्रेणी में आता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Delhi weather.

आज दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध भी छाई रह सकती है। दिन में आसमान साफ होने के कारण धूप भी खिली रहेगी। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश में बढ़ोत्तरी का एहसास हो सकता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है। शाम ढलने के साथ ही तापमान में फिर कमी आएगी। राजधानी में आज न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

End of Feed