Delhi Weather: दिल्ली में 24 घंटे बाद आएगा आंधी-तूफान! गर्मी के बाद फिर से बारिश की वापसी; पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 May 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है। साफ मौसम के बाद दिल्ली में फिर से अगले दो दिनों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट है।

दिल्ली में आज का मौसम (02 May 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया था। वहीं शुक्रवार को तेज धूप निकलने के बाद एक बार फिर चुभती गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आज भी गर्मी का कहर जारी रहने की संभावना है। हालांकि 24 घंटे बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 3 मई से राजधानी में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather (3)

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 2 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने वाला है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे धूप पर कोई खास प्रभाव पड़ने के आसार नहीं है। आज दिनभर तेज धूप खिली रहने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed