Delhi Crime: जामा मस्जिद थाने में चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला, 2 सब इंस्पेक्टर, 1 ASI और 2 HC समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

Delhi Crime: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पूछताछ के दौरान एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को गंगाराम अस्पताल और दो अन्य को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Crime: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांच पुलिसकर्मियों की गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

delhi news (8)

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर हमले में 5 जवान घायल।

दरअसल, दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी कि नबील नाम का शख्स अपनी मां और बहन को परेशान कर रहा है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया था। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

End of Feed