Delhi News: शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहने से दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

दिल्ली के शाहदरा में पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर इलाके में एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Delhi Hadsa

दिल्ली में दो मंजिला मकान गिरा

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव से जुड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान और मकान गिरने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मकान के अचानक गिरने से इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

End of Feed