Delhi News: सफाई कर्मचारी आत्महत्या मामले में MCD पार्षद को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने सफाई कर्मचारी को प्रताड़ित करने और 15 लाख रुपये के लोन हड़पने के आरोप में घिरे एमसीडी पार्षद विजय कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने सबूतों और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर हिरासती पूछताछ को जरूरी माना।

एक सफाई कर्मचारी की आत्महत्या से जुड़े उत्पीड़न और वित्तीय शोषण के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नगर निगम पार्षद विजय कुमार को कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता विजय कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता और गवाहों को प्रभावित करने की संभावना को देखते हुए आरोपी से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। यह मामला पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाने से जुड़ा है, जहां मृतक की पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

delhi high court PTI

पार्षद विजय कुमार की बेल खारिज

मोबाइल ऑडियो बने अहम सबूत

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने 4 नवंबर के अपने आदेश में कहा कि यह मामला केवल शिकायतकर्ता के मौखिक आरोपों पर आधारित नहीं है, बल्कि निष्पक्ष इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी सबूत भी इसकी पुष्टि करते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है। याचिकाकर्ता द्वारा गवाहों को प्रभावित करने और इलेक्ट्रॉनिक या दस्तावेजी साक्ष्यों को नष्ट करने या छिपाने की पूरी संभावना है। मृतक के मोबाइल फोन से बरामद ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्वतंत्र इलेक्ट्रॉनिक सामग्री शिकायतकर्ता के आरोपों का समर्थन करती है। आरोपों की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए यह अदालत याचिकाकर्ता को अग्रिम जमानत देने के पक्ष में नहीं है।

End of Feed