आप हमें गुमराह कर रहे हैं, तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करना होगा- AAP नेता को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, जानें मामला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य AAP नेताओं को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम तीन सप्ताह का समय दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से ’छवि खराब करने वाले’ पोस्ट के मामले में शुरू की गई आपराधिक अवमानना की कार्यवाही का जवाब देने के लिए अंतिम बार तीन सप्ताह का समय दिया। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की पीठ ने कथित अवमाननाकर्ताओं की ओर से पेश वकीलों से कहा कि ’तीन सप्ताह का समय दिया जाता है। यह अंतिम अवसर है। अन्यथा हम जवाब दाखिल करने का अधिकार समाप्त कर देंगे। एक प्रतिवादी के वकील ने अदालत को बताया कि पिछले आदेश के अनुसार उन्हें अब तक मामले से संबंधित सभी दस्तावेज नहीं मिले हैं।

Delhi High Court Criminal Contempt Proceedings on Aam Adami Party

जज के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर फंसे केजरीवाल-सिसोदिया

इस पर पीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा, ’’हमें रजिस्ट्री से रिपोर्ट मिली है कि आदेश का पूरी तरह पालन किया जा चुका है। यह तरीका ठीक नहीं है। हम अब और समय नहीं देंगे। आप हमें गुमराह कर रहे हैं। आपको तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करना होगा, अन्यथा आपका यह अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी को निर्धारित की।

End of Feed