दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पुलिस थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों और मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी सुविधाओं की कथित कमी को लेकर दायर जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पुलिस थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों और मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी सुविधाओं की कथित कमी को लेकर दायर जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को छह सप्ताह के भीतर दिल्ली के सभी थानों का सर्वे कर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट। फाइल फोटो

अदालत ने दिल्ली पुलिस को यह पता लगाने के लिए सर्वे करने का आदेश दिया कि राजधानी के कितने पुलिस थानों में कार्यशील सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें उपलब्ध हैं। साथ ही, हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाए कि महिला पुलिसकर्मियों और महिला आगंतुकों के लिए इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं। अदालत ने निर्देश दिया कि स्थिति रिपोर्ट में यह भी बताया जाए कि पुलिस थानों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, डिस्पोजल के लिए इंसीनरेटर और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में क्या योजनाएं बनाई गई हैं।

End of Feed