LIVE
Heat Wave Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज, आगरा में भीषण गर्मी और लू के थपेडे़ झेल रहे लोग
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन गर्मी के ऑरेंज अलर्ट के बाद 13 से फिर से गर्मी के रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा राज्यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :
JUN 11, 2024 13:21 IST
पुणे के बारिश प्रभावित इलाकों का सुप्रिया सुले ने किया निरीक्षण
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को पुणे शहर के उन इलाकों का दौरा किया, जहां पिछले सप्ताह भारी बारिश के बाद जलभराव और बारिश संबंधी अन्य समस्याएं हुई थीं।
JUN 11, 2024 13:20 IST
दिल्ली में इस बार बाढ़ नहीं आएगी: मंत्री सौरभ भारद्वाज
दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि इस बार राजधानी में बाढ़ नहीं आएगी, क्योंकि यमुना नदी को उसके पानी के प्रवाह के लिए साफ रास्ता मिल जाएगा।
JUN 11, 2024 11:12 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 37 प्रतिशत मापा गया।
JUN 11, 2024 09:30 IST
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। यूपी में आज और कल कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
JUN 11, 2024 09:28 IST
यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी
JUN 11, 2024 07:33 IST
JUN 11, 2024 06:40 IST
दिल्ली में दो दिन के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में एक बार फिर लू का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने यहां मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। जिनकी रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार पहुंच सकता है।
JUN 11, 2024 06:40 IST
नरेला का तापमान 46 डिग्री पार
सोमवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका नरेला रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री का पार दर्ज किया गया। नरेला का तापमान 46.6 डिग्री रहा, वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व नजफगढ़ में 46.3, पीतमपुरा 45.7, पूसा में 45.3, आया नगर में 44.7 व जाफरपुर में 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
JUN 11, 2024 06:40 IST
आगरा में भीषण गर्मी और लू के थपेडे़ झेल रहे लोग
उत्तर प्रदेश के आगरा में लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। यहां फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। सोमवार को आगरा में आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की किरणों का प्रकोप भले कम रहा हो, लेकिन तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिली। यहां दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन गर्मी के ऑरेंज अलर्ट के बाद 13 से फिर से गर्मी के रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
JUN 11, 2024 06:40 IST
मुंबई में भारी बारिश के बीच कहीं भी भारी जलभराव की कोई सूचना नहीं
मुंबई में सोमवार को शाम सात बजे के बाद भारी बारिश हुई जबकि सुबह तक 24 घंटे की अवधि में 50 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि शाम को भारी बारिश के कारण कहीं भी भारी जलभराव की कोई सूचना नहीं है। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शाम सात बजे से रात नौ बजे के बीच राओली कैंप में 35 मिलीमीटर, बी नदकरनी पार्क में 27 मिलीमीटर, वडाला इलाके में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान शहर के पूर्वी हिस्से में चेंबूर के एक इलाके में 52 मिमी, कलेक्टर कॉलोनी में 43 मिमी और वैभव नगर में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई।
JUN 11, 2024 06:39 IST
देहरादून में 41 पार पहुंचा पारा
देहरादून में बीते कुछ दिनों से मौसम फिर अपने तेवर दिखा रहा है। यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को दून का तापमान बढ़ने के आसार हैं।
