Heat Wave Updates: दिल्ली में धूल भरी आंधी की संभावना, गाजियाबाद में जारी लू का येलो अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश
राजस्थान का मौसम बदल रहा है। यहां भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन विभाग ने आज अलवर सहित कई जिलों बारिश के आसार हैं, जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।दिल्ली में फिर बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 20 और 21 जून को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना है। लेकिन, 23 जून से यहां फिर से गर्मी बढ़ेगी जो 26 जून तक बरकरार रहेगी।हरियाणा के कई शहरों में बारीश
#WATCH करनाल, हरियाणा: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/BUauZz0jz2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2024
दिल्ली में भीषण गर्मी से मिली राहत
दिल्ली में बुधवार देर रात मौसम में बदलाव के बाद, गुरुवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई है। हवाओं में ठंडक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया है।कानपुर में हीटवेव के कारण हेड कांस्टेबल की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की लू लगने से मौत हो गई है। बेहोश हुए हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले जाने में देरी होने से उनकी मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल की पहचान बृज किशोर (52) के रूप में हुई है।यूपी के 11 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, महामाया नगर, मथुरा और एटा शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।गाजियाबाद में जारी हीटवेव का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के गाजियाबाद में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप और झेलना पड़ेगा।दिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में धूल भरी आंधी को देखते हुए येलो अलर्ट जार कर दिया है।बिहार के 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी
बिहार के करीब 33 जिलों में मौसम विभाग ने लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें सारन, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और औरंगाबाद में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सारण को छोड़कर अन्य चारों जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना भी जताई गई है।Breaking: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कल नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से कई ट्रेनें रद्द
Patna News: बिहार पुलिस की खाली सीटों को लेकर आज CM हाउस का घेराव करेंगे अभ्यर्थी, निकालेंगे कलश यात्रा
दिल्ली में गूगल मैप्स के भरोसे न रहें! फिर लगा बारापुला फेज-3 पर लगा भीषण जाम, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी
Kutch News: दुनिया के सबसे बड़े RE पार्क में भीषण सड़क हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 20 घायल
Punjab: पंजाब पुलिस को 4 साल बाद मिला परमानेंट बॉस, IPS गौरव यादव बने राज्य के रेगुलर DGP
© 2026 Times Horizon Private Limited
