अब हर दिल्लीवासी बनेगा ‘यमुना प्रहरी’, लॉन्च किया नया ऐप; 30 कॉलेजों के छात्र होंगे शामिल

दिल्ली सरकार ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप लॉन्च किया और नागरिकों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई और संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी और खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप लॉन्च किया। इसके साथ ही ऐप पर नागरिकों के पंजीकरण की शुरुआत भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें दिल्ली के हर नागरिक और खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Mai Bhi Yamuna Prahari Aap Launch

‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप लॉन्च (फोटो-@gupta_rekha)

मुख्यमंत्री ने बताया कि 18 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी एक साथ यमुना की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेंगे। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और दिल्लीवासियों से ऐप पर पंजीकरण कर अभियान से जुड़ने की अपील की।

End of Feed