दिल्ली में त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर रेखा सरकार सख्त, मिठाई की दुकानों और फैक्ट्रियों की हुई जांच

Diwali 2026: दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार अभियान चला रहा है।

Diwali 2026: दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीमों ने उत्तर-पूर्वी, पूर्वी, शाहदरा, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य पदार्थ बनाने वाली इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 40 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

Food Safety Checks

दिल्ली के कई इलाकों में मिठाई की दुकानों और फैक्ट्रियों की हुई जांच

वहीं, मंडोली एक्सटेंशन स्थित एक डेयरी में करीब 100 किलोग्राम मानव उपभोग के अयोग्य खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं कि मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य निर्माण इकाइयों की नियमित जांच की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

End of Feed