'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी, हर महीने बैंक खाते में क्रेडिट होंगे 2500; जानें किसको मिलेगा लाभ?

दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 मिलेंगे। आवेदन 1 अगस्त से ऑनलाइन शुरू होंगे और रक्षाबंधन से लाभ मिलना शुरू होगा।

दिल्ली की महिलाओं से विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया सबसे बड़ा वादा अब ज़मीन पर उतरने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।

Delhi Laxmi Yojana

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज बहुत खुशी का पल है। दिल्ली की बहनों से जो वादा किया था, उसे हमारी सरकार ने कैबिनेट में पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 1 अगस्त से योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू होगा, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। सरकार का लक्ष्य रक्षाबंधन के अवसर से महिलाओं के खातों में योजना का लाभ पहुंचाना है।

End of Feed