कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक प्लान, कई सड़कें बंद; इन रास्तों से करें सफर

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली और गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया। भारी वाहन, बसों, ऑटो और निजी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।

Traffic Advisory: कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंध किया गया है और डायवर्जन लगाया गया है। लोगों से घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की गई है।

traffic advisory

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन लागू (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में 11 अगस्त तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। इस दौरान बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, वीर बांदा बैरागी मार्ग, रानी झांसी फ्लाईओवर और फैज रोड जैसे रास्ते प्रभावित रह सकते हैं। इस दौरान यात्रियों को नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड और सलीमगढ़ बाईपास जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर जीपीओ चौक, लोधी रोड, कश्मीरी गेट और सिविल लाइंस क्षेत्र में भी अतिरिक्त डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।

End of Feed