दिल्ली का जानलेवा अस्पताल : फर्जी डॉक्टर पुरानी टेबल पर कर रहे थे ऑपरेशन, 8 मरीजों की ली जान

  • Agency by: IANS
  • Updated Nov 22, 2023, 10:08 AM IST

Delhi News: फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी सबूत जुटाने के लिए केंद्र का दौरा किया। कहा गया कि अग्रवाल मेडिकल सेंटर मामले में तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली स्थित अग्रवाल मेडिकल सेंटर के बारे में जांचकर्ताओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जहां कथित तौर पर फर्जी डॉक्टरों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के सर्जरी की जा रही थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि अस्पताल में इस्तेमाल की जा रही ऑपरेशन टेबल 'सेकेंड हैंड और पुरानी' थी। पुलिस के अनुसार, सर्जरी के दौरान या उसके बाद आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला मरीज ने इस अस्पताल में इलाज कराते हुए अपना गर्भाशय खो दिया।

​Delhi Crime News, Delhi Crime Latest News, Fake Doctors Network in Delhi, Delhi Crime Update, Fake Doctors Arrested in Delhi



फर्जी सर्जरी से आठ मौतें। (सांकेतिक फोटो)

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी सबूत जुटाने के लिए केंद्र का दौरा किया। कहा गया कि अग्रवाल मेडिकल सेंटर मामले में तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है। पिछले हफ्ते, पुलिस ने अयोग्य व्यक्तियों द्वारा अवैध सर्जरी के "पर्याप्त सबूत" मिलने पर डॉ. नीरज अग्रवाल, उनकी पत्‍नी पूजा अग्रवाल (पूर्व में सहायिका), महेंद्र (पूर्व लैब तकनीशियन) और डॉ. जसप्रीत सिंह (एमबीबीएस, एमएस) को गिरफ्तार किया था।

End of Feed