LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 22 नवंबर 2023 LIVE: PM मोदी कल जाएंगे मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान, नीतीश सरकार 40 लाख गरीब बेघरों को फ्री में देगी मकान

Shaswat GuptaUpdated Nov 22, 2023, 20:32 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 22 नवंबर 2023 LIVE: PM मोदी कल जाएंगे मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान, नीतीश सरकार 40 लाख गरीब बेघरों को फ्री में देगी मकान

शहरों के ताज़ा समाचार, 22 नवंबर 2023 LIVE: PM मोदी कल जाएंगे मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान, नीतीश सरकार 40 लाख गरीब बेघरों को फ्री में देगी मकान

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 22 नवंबर 2023 LIVE: पीएम मोदी कल श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर जाएंगे। नीतीश सरकार 40 लाख गरीब बेघरों को फ्री में मकान देगी। दानापुर में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने छात्रा से छेड़खानी की। यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व संरक्षक स्‍व. मुलायम सिंह यादव की आज जयंती है। छठ पूजा के बाद से ही बिहार में प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रामस्वरूप कॉलेज के सामने छात्रा को बचाने में डिवाइडर से भिड़ कर बाइक पलट गई। इस हादसे में बीटेक छात्र की मौत हो गई। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 22, 2023 20:19 IST

पीएम मोदी कल श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर जाएंगे

पहली बार श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दर्शन पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री कृष्ण जन्म स्थान में पहली बार पहुंचेंगे, अब तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।
NOV 22, 2023 17:45 IST

डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

इटावा में समाजवादी पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "पूरे समाजवादी परिवार ने श्रद्धांजलि दी और नेताजी को याद किया।
NOV 22, 2023 16:00 IST

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने छात्रा से की छेड़खानी

दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मठ में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने छात्रा से छेड़खानी की है। बुधवार सुबह डायल 112 की की गाड़ी सुल्तानपुर चौकी स्थित मठ के समीप खड़ी थी। इस दौरान एक छात्रा कॉलेज से अपने घर की ओर जा रही थी। छात्रा जैसे ही गाड़ी के पास पहुंची, तो ऑन ड्यूटी पदाधिकारी शेरू सिंह ने उसे गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की।
NOV 22, 2023 12:17 IST

पूर्व DGP सुलखान सिंह ने राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान

प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह अपनी अलग पार्टी का गठन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बगैर राजनीतिक दखल के बुंदेलखंड पृथक राज्य की कल्पना भी बेमानी है।
NOV 22, 2023 11:40 IST

KGMU शताब्दी अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 4 लोग

लखनऊ के केजीएमयू शताब्दी अस्पताल की लिफ्ट में बुधवार सुबह चार लोग फंस गए। जिससे हड़कंप मच गया। अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
NOV 22, 2023 11:38 IST

शिमला में दुर्घटना में 2 की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
NOV 22, 2023 11:31 IST

दानापुर में मिला अज्ञात युवक का शव

दानापुर में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
NOV 22, 2023 09:51 IST

नोएडा में डॉक्टर के साथ छेड़छाड़

सोमवार रात स्पेक्ट्रम मॉल के पास अपने नियोक्ता के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक ड्राइवर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया , पुलिस ने कहा। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
NOV 22, 2023 09:49 IST

वाराणसी, BHU में छात्रा के साथ छेड़खानी

वाराणसी, BHU में कॉमर्स फैकल्टी की छात्रा से हुई छेड़खानी, महिला सुरक्षा अधिकारी के सामने फफक पड़ी पीड़िता।
NOV 22, 2023 09:51 IST

नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक आई 10 कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने गाड़ी को साइड में लगा दिया और तेजी से उससे उतर गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया और कार जलकर राख हो गई। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
NOV 22, 2023 07:59 IST

भोपाल, इंदौर-जबलपुर में लुढ़का पारा

MP में बारिश से पहले हल्की ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार को पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। इसके अलावा भोपाल, इंदौर और जबलपुर में एक डिग्री पारा लुढ़क गया।
NOV 22, 2023 07:58 IST

राजस्थान में आज PM मोदी सहित 22 दिग्गजों की सभाएं

राजस्थान चुनाव में चुनाव प्रचार अब अंतिम पड़ाव पर है। 25 नवंबर को 199 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित 22 दिग्गजों की सभाएं होंगी।
NOV 22, 2023 07:47 IST

राम-सीता को स्वर्णिम मुकुट पहनाएंगे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीराम और माता सीता को स्वर्णिम मुकुट, छत्र कुंडल और हार को अपने हाथों से पहनाएंगे।
NOV 22, 2023 07:46 IST

ग़ाज़ीपुर में डेंगू का प्रकोप जारी

गाजीपुर में अभी तक डेंगू के 276 मरीजों को चिन्हित हुए हैं, जिनमें से करीब 238 रोगी ठीक हो चुके हैं। शेष का इलाज जारी है।
NOV 22, 2023 05:42 IST

लखनऊ में हादसा

रामस्वरूप कॉलेज के सामने छात्रा को बचाने में डिवाइडर से भिड़ कर बाइक पलट गई। इस हादसे में बीटेक छात्र की मौत हो गई।
NOV 22, 2023 05:42 IST

हरियाणा पुलिस पर गृहमंत्री की सख्‍ती

हर‍ियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के अफसरों पर इन दिनों सख्‍त हैं। उन्‍होंने अफसरों से कहा है कि, हर शिकायत 3 महीने में निपटाएं, वर्ना एक्शन होगा। वे ये भी बोले हैं कि, हर महीने रिव्यू मीटिंग होगी।
NOV 22, 2023 05:42 IST

बिहार में प्रदूषण

छठ पूजा के बाद से ही बिहार में प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।
NOV 22, 2023 05:42 IST

बांके बिहारी पर कॉरिडोर पर हेमा मालिनी

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर दिए गए अपने बयान में कहा है कि, इससे भक्‍तों को आराध्‍य के दर्शन आसानी से हो सकेंगे।
NOV 22, 2023 05:42 IST

मुलायम सिंह यादव की जयंती

समाजवादी पार्टी के पूर्व संरक्षक स्‍व. मुलायम सिंह यादव की आज जयंती है। इस मौके पर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आज यूपी के सैफई गांव पहुंचकर कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे।