Delhi News: जाफराबाद डबल मर्डर केस में भाई ही निकले जान के दुश्मन, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के जाफराबाद में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों हाशिम बाबा गिरोह के सदस्यें है और मृतकों का रिश्ते में भाई है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में पिछले महीने दो भाइयों की हत्या के मामले में वांछित हाशिम बाबा गिरोह के दो सदस्यों को आज यानी गुरुवार, 8 जनवरी को हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां 16 दिसंबर 2025 को नदीम और फैजल की हत्या से जुड़ी हैं। दोनों भाइयों की एक सुनियोजित हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों ने वारदात के दौरान करीब 50 गोलियां चलाई थीं।

Crime News

जाफराबाद डबल मर्डर केस में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

घात लगाए बैठे थे आरोपी

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने लगभग आधे घंटे तक घात लगाकर इंतजार किया और जैसे ही दोनों भाई मौके पर पहुंचे, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असद अमीन (22) और मोहम्मद दानिश (34) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी असद अमीन मृतकों का रिश्ते का भाई है। प्रारंभिक जांच में हाशिम बाबा गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता सामने आई थी और पुलिस ने इन हत्याओं को अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ा प्रतिशोधात्मक कृत्य बताया था।

End of Feed