दिल्ली में LPG सिलेंडरों की काला बाजारी का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की छापेमारी में 610 सिलेंडर जब्त

बाहरी दिल्ली के मुण्डका इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और काला बाजारी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर एक गोदाम से सैकड़ों गैस सिलेंडर बरामद किए, जिन्हें नियमों के विरुद्ध जमा करके रखा गया था। शुरुआती जांच में स्टॉक रिकॉर्ड में अनियमितताएं और अलग-अलग कंपनियों के सिलेंडर एक साथ रखने जैसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं।

Illegal LPG Cylinder Hoarding Delhi: बाहरी दिल्ली के मुण्डका क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और काला बाजारी से जुड़े एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर कुल 610 गैस सिलेंडर जब्त किए, जिन्हें नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।

Delhi Crime Branch Busts Major Illegal LPG Cylinder Hoarding Racket in Mundka (Symbolic Photo)

मुंडका में बड़े अवैध एलपीजी सिलेंडर जमाखोरी रैकेट का खुलास (प्रतीकात्मक फोटो)

छापेमारी के दौरान क्या पता चला?

छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि गोदाम में विभिन्न कंपनियों के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक साथ जमा किए गए थे। जब्त किए गए सिलेंडरों में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के सिलेंडर शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि गुरुजी इंडेन गैस सर्विस को केवल इंडेन कंपनी के कमर्शियल सिलेंडर ही रखने और उनकी बिक्री करने की अनुमति है, लेकिन इसके बावजूद गोदाम में अन्य कंपनियों के सिलेंडर भी रखे गए थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है।

End of Feed