नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुईं युवतियों से मिलीं CM रेखा; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी दंपत्ति

Delhi Racial-Abuse Case: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुईं नॉर्थ ईस्ट की युवतियों से मुलाकात की। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Delhi Racial-Abuse Case: दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की तीन युवतियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी दंपत्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

Rekha Gupta Rcial-Abuse Case

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुईं बहनों से की मुलाकात (फोटो साभार: @gupta_rekha)

CM रेखा ने पीड़ित युवतियों से की मुलाकात

इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुईं नॉर्थ ईस्ट की पीड़ित युवतियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' मुलाकात की तस्वीर साझा कर कहा, ''आज, मैंने नॉर्थ ईस्ट के अपने उन युवा साथियों से मुलाकात की, जो दिल्ली में हाल ही में हुई दुखद घटना से प्रभावित हुई हैं। वे साहसी, दृढ़ और संभावनाओं से भरे हुए हैं। इस कठिन समय में मैंने उन्हें अपने पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया है।''

End of Feed