आंकड़ों से जानें दिल्ली की आबादी: सबसे ज्यादा और कम जनसंख्या वाले जिले

दिल्ली में जनगणना 2027 के पहले चरण में आबादी 2.3 करोड़ से अधिक दर्ज की गई है। इन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कौन सा जिला सबसे कम आबादी वाला है और किस जिले की जनसंख्या सबसे अधिक है, आइए जानते हैं।

Delhi Census 2026: दिल्ली में जनगणना का पहला चरण रविवार को पूरा हो गया, जिसके बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। देश की राजधानी की आबादी अब बढ़कर 2.3 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह साल 2011 की जनगणना की तुलना में 37.5% अधिक है। जनगणना 2027 के पहले चरण यानी हाउसलिस्टिंग सर्वे में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रहने वाले लोगों की संख्या 2,30,78,796 दर्ज की गई है। हालांकि, इन आंकड़ों में सबसे दिलचस्प बात ये सामने आई है कि दिल्ली में आबादी के मुकाबले परिवारों (Households) की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ी है। राजधानी में घरों की संख्या करीब 60% बढ़कर 34 लाख से 55 लाख हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेंड दिखाता है कि दिल्ली में अब जॉइंट फैमिली यानी संयुक्त परिवार का चलन कम हो रहा है और न्यूक्लियर फैमिली (छोटे परिवार) की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Delhi Census

जनसंख्या के मामले में टॉप जिले

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi): सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, यह 28.7 लाख निवासियों के साथ दिल्ली का सबसे अधिक आबादी वाला जिला बनकर उभरा है।
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली (South West Delhi): 25 लाख की आबादी के साथ यह जिला दूसरे नंबर पर है।
  • पश्चिमी दिल्ली (West Delhi): यहां की आबादी 24.4 लाख दर्ज हुई है, जनसंख्या के मामले में यह जिला तीसरे नंबर पर
  • है।
  • खास बात ये है कि दक्षिण पश्चिमी, उत्तर पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली, इन तीन जिलों को मिला दिया जाए तो राजधानी की लगभग 34% आबादी इन्हीं क्षेत्रों में रहती है।

End of Feed