जनगणना 2026: कल से घर-घर आएंगे सर्वे कर्मचारी, कहीं फर्जी व्यक्ति तो नहीं आया आपके घर, ऐसे करें चेक

दिल्ली में जनगणना 2026 के तहत हाउसिंग सर्वे शुरू होने जा रहा है। निगम कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र करेंगे।प्रशासन ने लोगों से कर्मचारियों का आईकार्ड और क्यूआर कोड जांचने की अपील की है, ताकि फर्जी लोगों से बचा जा सके और सुरक्षित तरीके से सर्वे पूरा हो सके।

Delhi Census 2026: दिल्ली में जनगणना 2026 के तहत हाउसिंग सर्वे का काम शुरू होने जा रहा है। शनिवार से राजधानी के निगम क्षेत्रों में सर्वे की तैयारी के तहत मैपिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सोमवार या मंगलवार से हाउसिंग सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। इसके तहत निगम कर्मचारी घर-घर जाकर यह सर्वे करेंगे। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है कि ताकि सर्वे के नाम पर कोई फर्जी व्यक्ति घर में प्रवेश न कर सके।

Delhi Housing Survey

12 जिलों में शुरू हुई हाउसिंग सर्वे की तैयारी

दिल्ली में शनिवार से सभी 12 जिलों में सर्वे टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मैपिंग शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत हाउसिंग ब्लॉक में स्थित मकानों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि सर्वे के दौरान कोई घर छूट न जाए। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में लोगों को 1 से 15 मई तक हाउसिंग सर्वे से संबंधित जानकारी खुद ऑनलाइन भरने मौका दिया गया था। अब दूसरे चरण में कर्मचारी सीधे घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

End of Feed