सत्य निकेतन हादसा: पुलिस कस्टडी में भेजे गए PG संचालक सहित तीनों आरोपी; बंद कमरे में हुई कार्यवाही

Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सत्य निकेतन हादसा मामले में गिरफ्तार किए गए दुर्घटनाग्रस्त हुई पांच मंजिला इमारत के मालिक के बेटे, पीजी संचालक और ठेकेदार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सत्य निकेतन हादसा मामले में गिरफ्तार किए गए दुर्घटनाग्रस्त हुई पांच मंजिला इमारत के मालिक के बेटे, पीजी संचालक और ठेकेदार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इस दौरान, कोर्ट ने तीनों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Delhi Moti Bagh Building Collapse

सत्य निकेतन हादसे में सात लोगों की मौत (फाइल फोटो)

सात छात्रों की दर्दनाक मौत

सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस इमारत में 'हॉस्टल डेज' नामक पीजी चल रहा है, जो एक प्राइवेज पीजी था, जहां पर छात्र रह रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ इमारत के अंदर छात्र मौजूद थे। इस हादसे में सात छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जो एम्स के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में भर्ती है और अन्य घायल छात्रों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

End of Feed