दिल्ली में इस जगह बनेगा पूर्व PM मनमोहन सिंह स्मारक, रेखा गुप्ता सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

DUAC ने यह भी निर्देश दिया है कि स्मारक के बाहरी स्वरूप को प्रभावित करने वाले किसी भी महत्वपूर्ण बदलाव को अमल में लाने से पहले आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। प्रोजेक्ट अथॉरिटी को स्मारक की बनावट, इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री और भू-परिदृश्य राजघाट के अन्य स्मारकों की तरह ही रखने का निर्देश दिया है।

Manmohan Singh’s memorial : दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली सरकार के दिल्ली अर्बन ऑर्ट्स कमीशन (DUAC) ने स्मारक बनाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। पूर्व पीएम का स्मारक राजघाट के पास राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनेगा। हालांकि विभाग ने इसके लिए शर्त लगाई है। डीयूएसी ने प्रोजेक्ट अथॉरिटी को स्मारक की बनावट, इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री और भू-परिदृश्य राजघाट के अन्य स्मारकों की तरह ही रखने का निर्देश दिया है।

Manmohan Singh

दिल्ली में बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक।

बीते 25 अगस्त को हुई बैठक

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आयोग की 25 अगस्त की बैठक के मिनट्स में दर्ज मंजूरी में स्मारक की वास्तुशिल्पीय शैली, लैंडस्केप, निर्माण सामग्री, सुगम्यता और आसपास के हिस्सों को लेकर कई टिप्पणियां की गई हैं। DUAC ने यह भी निर्देश दिया है कि स्मारक के बाहरी स्वरूप को प्रभावित करने वाले किसी भी महत्वपूर्ण बदलाव को अमल में लाने से पहले आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

End of Feed