इतिहास और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम: अंबेडकर कॉलेज में बच्चों ने गाई 'हल्दीघाटी' की गाथा; सम्मानित हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह

दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में गुरुवार को 'हल्दीघाटी बाल काव्य पाठ/गायन प्रतियोगिता' का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें वीर रस की कविताओं से बच्चों ने समां बांधा। यहां विधायक अजय महावर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

राजधानी दिल्ली के यमुना विहार स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के सभागार में गुरुवार को एक भव्य और प्रेरणादायक सांस्कृतिक समागम देखने को मिला। अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास और दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में यहां 'हल्दीघाटी बाल काव्य पाठ/गायन प्रतियोगिता सह व्याख्यान' का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, राजनीति और समाज जीवन से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

delhi haldighati poetry program

डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में हुआ बाल काव्य पाठ और व्याख्यान का आयोजन

वीर रस की कविताओं से बच्चों ने जगाई राष्ट्रभक्ति

इस गरिमामयी कार्यक्रम का सबसे मुख्य और आकर्षक केंद्र 'बाल काव्य पाठ एवं गायन प्रतियोगिता' रही। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे नन्हे बच्चों ने जब वीर रस से ओत-प्रोत प्रसिद्ध 'हल्दीघाटी' महाकाव्य की कविताओं का पाठ और सस्वर गायन शुरू किया, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों ने अपनी ओजस्वी आवाज और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि भारतीय इतिहास, गौरवशाली संस्कृति और साहित्य के प्रति अपनी गहरी समझ का भी परिचय दिया। इस प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सटीक रूप से संपन्न कराने के लिए सूर्य प्रकाश और अभिरंजन कुमार ने मुख्य निर्णायक (जज) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

End of Feed