Delhi News: रक्षा मंत्रालय में महिला ASO की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप; शव लेने से किया इनकार

Delhi News: दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में ASO पद पर तैनात 30 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

Delhi News: दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर तैनात 30 वर्षीय नाजिया खानम की द्वारका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नाजिया के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि नाजिया लगभग तीन महीने की गर्भवती थी। परिवार ने पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए CBI जांच और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

dead body

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की ASO नाजिया खानम की संदिग्ध मौत (सांकेतिक फोटो)

ससुराल पक्ष पर मारपीट और हत्या के आरोप

परिजनों के अनुसार, नाजिया की शादी 11 अप्रैल 2026 को आजम अली खान से हुई थी। उसके भाई शादाब खान का आरोप है कि शादी के बाद से ही नाजिया को पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

End of Feed