दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, IIT दिल्ली में AQI 400 पार, नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक हवा खराब

दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 319 दर्ज किया गया। IIT दिल्ली में यह 412 रहा। गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई।

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली के बाद से लगातार राजधानी और आसपास के इलाकों की हवा जहरीली बनी हुई है, जिससे लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 6:05 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 300 के पार पहुंच गया है। वहीं, एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।

delhi pollution

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं

एनसीआर के प्रमुख शहरों AQI की स्थिति

दिल्ली (समग्र): 319

गुरुग्राम: 300

नोएडा: 284

गाजियाबाद: 280

फरीदाबाद: 270

राजधानी के चुनिंदा इलाकों का हाल

IIT दिल्ली: 412 (गंभीर श्रेणी)

ITO: 394

DU नॉर्थ कैंपस: 392

चांदनी चौक: 388

बुराड़ी: 378

JNU: 376

आनंद विहार: 315

IGI एयरपोर्ट: 302

खतरनाक होती हवा और स्वास्थ्य पर असर

इससे पहले बुधवार को भी AQI कई इलाकों में 400 के आंकड़े को पार कर गया था, जिसे स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है। लगातार बने इस स्मॉग और जहरीली हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed