Delhi Pollution: दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, 8 इलाकों का AQI 400 पार

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की चादर में ढका हुआ है। बीते कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली के 8 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। जिससे अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर हो रहा है।

Delhi Pollution: सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दिल्लीवासियों के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। विगत कई दिनों से यहां पर औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। गुरुवार को भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 5:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 दर्ज किया गया, जो कि बेहद की खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में दर्ज किया गया।

Delhi Air Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब

इन इलाकों में एक्यूआई 400 से ज्यादा

वहीं, दिल्ली के आठ इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 के ऊपर बना हुआ है। इसमें आनंद विहार में 422, अशोक विहार में 416, बवाना में 407, जहांगीरपुरी में 431, मुंडका में 421, रोहिणी में 403, विवेक विहार में 407, वजीरपुर में 428 एक्यूआई दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 252, गुरुग्राम में 313 गाजियाबाद में 303 ग्रेटर नोएडा में 273 और नोएडा में 271 एक्यूआई रहा।

End of Feed