लखनऊ

यूपी में बदलता मौसम का मिजाज, सुबह धुंध-कोहरे का डेरा, दिन में तेज धूप और रात में ठंड, जानें आज का Weather

आज का मौसम यूपी, 7 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में तापमान में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। प्रदेश में ठंड की शुरुआत भी हो चुकी है। हालांकि अभी सिर्फ सुबह और रात में ही सर्दी का एहसास हो रहा है। साथ ही सुबह में धुंध और कोहरा भी छाने लगा है। आप यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में सुबह और रात में हल्की सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। लेकिन दिन में अभी तक धूप की सख्ती बरकरार है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर भी दिख रहा है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। न्यूनतम तापमान में भी हर दिन बदलाव नजर आ रहा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री के पार ही दर्ज किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है?

आज यूपी में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बादल गरजने या बारिश होने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गुरुवार को सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध और छिछला कोहरा छाने के आसार हैं। इसी तरह 8 से 10 नवंबर तक यूपी के दोनों हिस्सों में सुबह के समय धुंध व छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है। 11 और 12 नवंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान 8 से 12 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है।

मुजफ्फरनगर में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग की बुधवार को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, बरेली में 29.4 डिग्री, हरदोई में 31 डिग्री, चुर्क में 29.6 डिग्री, प्रयागराज में 33 डिग्री, आगरा में 32.1 डिग्री, झांसी में 32.5 डिग्री, इटावा में 29.8 डिग्री और वाराणसी में 31. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर का 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अलीगढ़, मेरठ और अयोध्या का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article