दिवाली की आतिशबाजी ने दिल्ली को बनाया ‘गैस चैंबर’, जहांगीरपुरी में AQI 460, कल से हवा होगी और जहरीली

Delhi Pollution: दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली की हवा प्रदूषण से और जहरीली हो गई है। रविवार शाम 7 बजे राजधानी का AQI 371 दर्ज किया गया, जबकि पूरे दिन का औसत AQI 376 रहा। जहांगीरपुरी में AQI 460 तक पहुंच गया। CPCB के 19 मॉनिटरिंग स्टेशन गंभीर श्रेणी में रहे। मौसम, पटाखों, वाहनों के धुएं और पराली जलाने के कारण 9 नवंबर से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में दिवाली का जश्न इस बार प्रदूषण की मोटी चादर के बीच मनाया जा रहा है। रविवार शाम आतिशबाजी और पटाखों के शोर के साथ हवा में धुएं और स्मॉग का असर भी साफ नजर आया। शाम 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है। वहीं, प्रदूषण की स्थिति सोमवार से और बिगड़ने का अनुमान है। एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (EWS) के मुताबिक, 9 नवंबर से दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में पहुंच सकती है।

DELHI (2)

दिल्ली में दिवाली के बाद सांस लेना होगा मुश्किल, AQI 371, सोमवार से प्रदूषण का ‘गंभीर’ अटैक। PTI

जहांगीरपुरी में AQI 460, 19 मॉनिटरिंग स्टेशन गंभीर श्रेणी में

End of Feed