AI समिट प्रदर्शन: आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी, बेल-रिमांड पर फैसला सुरक्षित, पुलिस का बयान-नेपाल की तरह बवाल करना चाहते थे

पुलिस ने कोर्ट से कहा कि प्रदर्शनकारियों के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने की जरूरत है। यह पता करना जरूरी है कि क्या उन्हें कहीं से फंडिंग मिली क्योंकि चार लोग अलग-अलग जगहों से आए और टी-शर्ट प्रिंट कराया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की 5 दिन की रिमांड मांगी।

AI Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वैश्विक नेताओं एवं जानी-मानी हस्तियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ और देश विरोधी नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि प्रदर्शनकारियों के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने की जरूरत है। यह पता करना जरूरी है कि क्या उन्हें कहीं से फंडिंग मिली क्योंकि चार लोग अलग-अलग जगहों से आए और टी-शर्ट प्रिंट कराया। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की योजना देश में नेपाल की तरह बवाल करानी की थी।

Delhi Court

युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया एआई समिट में प्रदर्शन।

पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की 5 दिन की रिमांड मांगी। वहीं, आरोपियों के वकील ने कोर्ट से कहा कि आरोपी एक राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं। इन्होंने अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत मंडपम में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। कोई हिंसा नहीं हुई। लेकिन इन पर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, उनसे सात वर्ष की सजा हो सकती है।

End of Feed