25 दिन में जीता परिवार का भरोसा, फिर कर दिया खेल! देहरादून में BJP पार्षद के घर लाखों की लूट से मचा हड़कंप

Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर कथित नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों रुपये की नगदी और सोने के जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 25 दिन पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए रखा गया नौकर अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद नौकर और उसके साथियों ने घर से लाखों रुपये की नगदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद भाजपा पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग घर के अंदर आते जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि फुटेज में संदिग्ध नौकर भी घर के अंदर घूमता नजर आ रहा है। पुलिस अब CCTV फुटेज को जांच का अहम आधार बनाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

Dehradun BJP Councillor House Robbery

देहरादून में BJP पार्षद के घर लूट

25 दिन पहले ही रखा था नौकर

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को घर में मौजूद नौकर ने अंजाम दिया, बताया जा रहा है कि नेपाल निवासी इस नौकर को पार्षद की बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए करीब 25 दिन पहले ही घरेलू कामकाज के लिए रखा था। मेघा दिल्ली में रहती हैं। परिवार के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से नौकर की जानकारी जुटाने और संपर्क के बाद उसे घर में काम पर रखा गया था। महज 25 दिनों के अंदर नौकर ने परिवार का भरोसा हासिल कर लिया और इसके बाद कथित तौर पर इसी भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

End of Feed