शहर

Viral Video: सीने में दर्द था, खुद ऑटो चलाकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर के सामने हार्ट अटैक से मौत, सामने आया 'दर्दनाक वीडियो'

Death by Heart Attack Viral Video: इंदौर के रहने वाले 31 साल के सोनू को अचानक सीने में बेचैनी महसूस हुई तो वह खुद ऑटो चलकर अस्पताल पहुंच गया था जहां डॉक्टर के सामने ही उसने दम तोड़ दिया, इसका वीडियो सामने आया है।

Image

डॉक्टर के सामने हार्ट अटैक से मौत

KEY HIGHLIGHTS
  • सोनू घबराहट होने के बाद वह डॉक्टर के पास चेकअप कराने गए थे
  • डॉक्टर के चेक करते समय ही उन्हें अटैक आया और अचानक से गिर गए
  • देखते ही देखते उनके प्राण निकल गए, दुखद घटना का वीडियो सामने आया है

Death by Heart Attack Indore Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको डरा देगा यहां पर चेकअप कराने गए मरीज को डॉक्टर के सामने ही हार्ट अटैक आ गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई, इंदौर की इस दुखद घटना का वीडियो वायरल हो रहा है गौर हो कि पिछले काफी दिनों से जवान लोगों की हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आए हैं।

जिसमें अचानक से किसी को अचानक से हार्ट अटैक आया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई, इस केस में भी ऐसा ही हुआ है, मृतक का नाम सोनू मतकर बताया जा रहा है घबराहट होने के बाद वह डॉक्टर के पास चेकअप कराने गए थे, पर डॉक्टर के चेक करते समय ही उन्हें अटैक आया और अचानक से गिर गए।

इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया इस दर्दनाक अंत की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

मृतक युवक का की उम्र 31 साल थी और वह ऑटो चलाने का काम करता था, सोनू को अचानक सीने में बेचैनी महसूस हुई और वह खुद ऑटो चलकर अस्पताल पहुंचा था, जहां उसका इलाज मिलने से पहले ही निधन हो गया, इस घटना की खासी चर्चा हो रही है।

वीडियो साभार-@Wh_So_Serious

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article