Silent Heart Attack during Dance: कुछ हादसे ऐसे होते हैं जिन्हें कोई भी जीवन भर नहीं भुला सकता, बात कर रहे हैं राजस्थान के किशनगढ़ रेनवाल तहसील क्षेत्र की यहां बड़े भाई के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में रात्रि सत्संग हो रहा था जहां छोटा भाई कलाकार के साथ सत्संग में डांस कर रहा था, अचानक डांस करते समय मन्नालाल जाखड़ की नीचे गिरने से मौत हो गई।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मृतक मन्नालाल बड़े उत्साह से डांस करता दिख रहा है कि अचानक से वो नीचे गिर पड़ता है जब तक लोग मामले को समझते उसकी मौत हो गई।
उसका डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मृतक मन्नालाल जाखड़ जोधपुर जिले में सरकारी अध्यापक था, प्रथम दृष्टया साइलेंट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है।
देखते ही देखते 10 सेकंड में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं ये मामला राजस्थान के किशनगढ़ रेनवाल तहसील क्षेत्र के भैंसलाना गांव का है।
