सुपौल में सामुदायिक भोज बना आफत, खाने में मरी छिपकली मिलने से 150 से अधिक लोग बीमार

बिहार के सुपौल जिले में एक सामुदायिक भोज के दौरान भोजन में मरी हुई छिपकलियां मिली। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद 150 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Supaul News: बिहार के सुपौल जिले में रविवार रात एक सामुदायिक भोज के बाद करीब 150 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भोजन में मरी हुई छिपकलियां मिली हुई थी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

supaul child ill

भोजन में मिले छिपकली के टुकड़े

जानकारी के अनुसार, यह घटना जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत स्थित दतुआ वार्ड संख्या-10 की है। प्रत्यक्षदर्शी बालकृष्ण यादव ने बताया कि भोज के दौरान लगभग 200 से 250 लोग एक साथ भोजन कर रहे थे। इसी दौरान किसी को दाल में एक पूरी छिपकली दिखाई दी। वहीं बच्चों के खाने वाले हिस्से में छिपकली के टुकड़े मिले। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत खाना खाना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद कई बच्चों और अन्य लोगों को तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में लगभग 60 से 70 बच्चों का इलाज चल रहा है।

End of Feed