आखिरकार नीलाम हो गई दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी वाली जमीन; जानें कितने में हुई डील

मुंबई में कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम की तूती बोलती थी अब इसका बनाया साम्राज्य लगभग खत्म हो चुका है। सालों की कोशिशों और कई बार खाली गई नीलामियों के बाद आखिरकार रत्नागिरी में उसकी पुश्तैनी जमीन को खरीदार मिल गए हैं। जानते हैं इस डील के बारे में।

Maharasthra News: महाराष्ट्र में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित दाऊद की पुश्तैनी संपत्तियों को आखिरकार खरीदार मिल गए हैं। 2017 से अब तक चार बार नीलामी की कोशिशें नाकाम रहने के बाद, 5 मार्च 2026 को हुई केंद्र सरकार की नीलामी में दो बोलीदाताओं ने इन संपत्तियों को अपने नाम कर लिया।

dawood ibrahim property aution ratnagiri.

पहले चार बार हो चुकी थी नीलामी की नाकाम कोशिश (फाइल फोटो)

मां के नाम पर दर्ज थी जमीन

यह नीलामी रत्नागिरी के खेड़ तालुका स्थित मुंबके गांव की चार खेती की जमीनों के लिए थी। ये तमाम संपत्तियां दाऊद की मां, अमीना बी के नाम पर सरकारी दस्तावेजों में दर्ज थीं। लंबे समय से इन जमीनों को 'स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट' (SAFEMA) के तहत जब्त कर रखा गया था। सरकार का मुख्य उद्देश्य अपराधी गतिविधियों या तस्करी से अर्जित संपत्तियों को कुर्क कर समाज की मुख्यधारा में लाना था।

End of Feed